गन्ना आयुक्त लंबी छुट्टी पर गए

लखनऊ। गन्ना विभाग की प्रमुख सचिव वीना कुमारी मीना और गन्ना आयुक्त प्रभु नाथ सिंह में अदावत इतनी ज्यादा बढ़ गई की गन्ना आयुक्त लंबी छुट्टी पर चले गए। बताया जा रहा है कि कई मामलों को लेकर गन्ना आयुक्त अनुचित दबाव मानने को तैयार नहीं थे। मिली जानकारी के मुताबिक 2015 बैच के आईएएस प्राणायाम सिंह को प्रभारी गन्ना आयुक्त बनाया गया है जबकि इस नियुक्ति की सूचना अभी कार्मिक विभाग से नहीं आई है अभी पिछले हफ्ते ही मनमाने ढंग से आबकारी विभाग में चीनी विभाग में सहकारी चीनी मिल फेडरेशन के प्रबंध निदेशक नवनीत सहारा की भी फर्जी तरीके से आबकारी आयुक्त ने ही नियुक्ति कर डाली थी जो अभी तक चर्चा में है। आबकारी गाना और चीनी विभाग में जिस प्रकार की अराजकता और अनियमितता है उसको देखते हुए आम चर्चा है कि यहां पर नए अभिषेक प्रकाश तैयार किया जा रहे हैं जो आज नहीं तो कल मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार की साख पर जरूर बटा लगाएंगे।





More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल