बोला मंदिर आकर पटक पटक कर मारूंगा

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में पुलिस की गुंडागर्दी रुकने का नाम नहीं ले रही है। अभी लखीमपुर खीरी में दरोगा की एक ब्राह्मण परिवार को दी गई धमकी का मामला चल ही रहा था कि इसी बीच विंध्याचल मंदिर स्थित चौकी प्रभारी का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस ऑडियो में चौकी प्रभारी विंध्याचल तीर्थ पुरोहित को धमकी दे रहा है कि वहीं पर आकर लाठी से पिटाई करूंगा। जिसको जो बताना है बता देना।
वायरल ऑडियो में चौकी प्रभारी दीपू नाम के व्यक्ति को धमका रहा है जबकि तीर्थ पुरोहित उसे अपना भाई बता रहा है फिर भी चौकी प्रभारी धाम में आकर उसको पीटने की बात कह रहा है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी को जांच सौंपी गई है।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल