40 पेटी देशी शराब बरामद:

देवरिया। आबकारी विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में देवरिया से बिहार के लिए शराब की काफी समय से तस्करी हो रही थी। आज देवरिया पुलिस ने इसका भंडाफोड़ किया।।
उत्तर प्रदेश की देवरिया पुलिस ने बिहार भेजी जा रही अवैध शराब के रैकेट का भंड़ाफोड़ किया है. शराब माफियाओं द्वारा दूध वाली पिकअप में भरकर शराब बिहार पहुंचाया जा रहा था.
मिली जानकारी के मुताबिक बंटी बबली ब्रांड की 40 पेटी देशी शराब पकड़ी गई है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि जनपद में विभाग के एनफोर्समेंट की कार्रवाई शून्य है और पूरा विवाद दुकानों के व्यवस्थापन की लॉटरी में लगा हुआ है इसका फायदा शराब माफिया उठा रहे है
सर्किल ऑफिसर सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया है कि पकड़ी गई शराब बिहार जा रही थी और यह होली में खापाई जाने वाली थी फिलहाल अभियोग पंजीकृत करके आरोपी ड्राइवर और उससे जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है।




More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी राजस्व की विशेष समीक्षा: 63,000 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 48,501 करोड़ की वसूली, 15 हजार करोड़ की कमी पर उठे सवाल:
नैनी की श्रमिक बस्ती में मालिकाना हक की प्रक्रिया तेज, प्रदेशभर में सर्वे शुरूसीडीओ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक, महाराष्ट्र मॉडल पर आगे बढ़ेगी योजना — 70 साल पुरानी लेबर कॉलोनी को
प्रमुख सचिव कमिश्नर और एडिशनल कमिश्नर आय से अधिक संपत्ति के दायरे में, साक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंची शिकायत: