
नई दिल्ली। उमा भारती ने मध्य प्रदेश में ग्लोबल समिट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उमा भारती ने कहा है कि नेहरू और महात्मा गांधी का मॉडल ही इस देश को बचा सकता है। उन्होंने कहा कि उद्योग का पोषण खेती जब सकती है। इसलिए पंडित जवाहरलाल नेहरु का उद्योग मॉडल और महात्मा गांधी कृषि आधारित अवधारणा को हमारी नीतियों में शामिल करना होगा। उमा भारती का यह बयान प्रधानमंत्री मोदी के कामकाज पर भी टिप्पणी के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि वह अक्सर देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आलोचना करते रहे हैं ऐसे में उनकी ही पार्टी के वरिष्ठ नेत्री उमा भारती का यह बयान बहुत ही महत्वपूर्ण है और इसकी काफी चर्चा हो रही है।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल