आबकारी विभाग के प्रमुख सचिव को कार्रवाई का दिया निर्देश:

लखनऊ। आबकारी मुख्यालय के सांख्यिकी में शासनादेश और नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए 32 वर्षों तक तैनात रहे तथाकथित जॉइंट डायरेक्टर जोगिंदर सिंह के विरुद्ध की गई शिकायत का राजभवन ने संज्ञान ले लिया है।
समाजसेवी कृष्ण कुमार सिंह की शिकायत का संज्ञान लेते हुए राजभवन में तैनाद विशेष सचिव श्री प्रकाश गुप्ता ने आबकारी विभाग की प्रमुख सचिव बीना कुमारी मीना को 25 नवंबर 2024 को लिखे पत्र में जोगिंदर सिंह की नियुक्ति और प्रोन्नति संबंधी सिक्योरिटी प्रार्थना पत्र के प्रत्येक बिंदु पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि राजभवन से पत्र जारी होने के बाद शासन और मुख्यालय के तमाम अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए हैं। आबकारी मुख्यालय को अब यह बताना ही होगा कि सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पद पर तैनात होने वाले जोगिंदर सिंह जिनका नियोक्ता अधिकारी सांख्यिकी निदेशक है उनको आबकारी विभाग ने प्रोन्नति कब और किस नियम के तहत दी। आबकारी विभाग को यह भी बताना होगा कि क्या विभाग का सांख्यिकी पद आबकारी विभाग का मूल पद है। यदि मूल पद नहीं है तो इस पद पर नियुक्ति और प्रोन्नति आबकारी विभाग ने किस अधिकार से किया। इस प्रकरण को लेकर राज भवन का रुख बेहद कड़ा हो गया है ऐसे में जोगिंदर सिंह की प्रोन्नति फंड और पेंशन की स्वीकृति देने वाले आबकारी विभाग के कई अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है।





More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ की खबर का असर? प्रतापगढ़ में 13 वीडीओ के स्थानांतरण आदेश निरस्त: