जो कायर और डरपोक थे वह अंग्रेजों के साथ थे, उनके डीएनए में ही कायरता है

अहमदाबाद। आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बड़ी बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी और संघ पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि या डरपोक और कायर लोग हैं जब देश के लिए लड़ने की बारी आई तो या तो इन्होंने माफी मांग ली या फिर उनकी फौज में शामिल हो गए।
जब देश संकट में था तभी गुजरात में पूरे देश को रास्ता दिखाया और महात्मा गांधी ने लोगों से कहा कि डरो मत। और पूरे देश ने एक होकर अंग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया।
राहुल गांधी ने कहा कि इस बार हम उन्हें गुजरात से बाहर करेंगे। पूरी पार्टी मैं और मेरी बहन सभी छोटे बड़े कार्यकर्ता गुजरात में लगेंगे और इन्हें सत्ता से बेदखल करेंगे।
शादी के घोड़े पर दम नहीं लगाएगी कांग्रेस
राहुल गांधी ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि 22 में इसलिए पराजित हुए क्योंकि हम ठीक से नहीं लड़े। गलती या हुई थी कि शादी के घोड़े को रस के घोड़े में उतार दिए लेकिन अब यह गलती नहीं होगी। रेस के घोड़े केवल रेस में होंगे और शादी के घोड़े शादी में।
माना जा रहा है कि राहुल गांधी के दौरे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिली है। लगभग संगठन के रूप में प्रासंगिक हो चुकी कांग्रेस आने वाले समय में अगर सड़क पर उतरेगी और जनता के मुद्दे पर संघर्ष करेगी तो किसी को कोई आश्चर्य नहीं होगा।
More Stories
एक और बैंक घोटाला
डीपीआरओ ने किया जांच में खेल:
भारतीय अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका: