कोरोना काल मे रखे गए थे सफाई कर्मचारी

लखनऊ। राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कोरोना महामारी के समय संविदा पर भर्ती किए गए पांच हजार स्वास्थ्य कर्मियों को हटा दिया गया है। 30 जून के बाद इन्हें सेवा विस्तार नहीं दिया गया और जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारी इनसे कार्य न लेने का आदेश भी जारी कर रहे हैं। ऐसे में कोविड काल में जान-जोखिम में डालकर रोगियों की सेवा करने वाले यह संविदा कर्मचारी गुस्से में हैं। अब वह आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।
कोरोना महामारी के समय रोगियों की जांच व उपचार के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), उत्तर प्रदेश ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स, कंप्यूटर आपरेटर, आयुष चिकित्सक और नान मेडिकल साइंटिस्ट इत्यादि के पदों पर संविदा पर सात हजार लोगों की भर्ती की थी।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ की खबर का असर? प्रतापगढ़ में 13 वीडीओ के स्थानांतरण आदेश निरस्त: