
सुल्तानपुर। देश में मजदूरों के अत्यंत प्रभावशाली संगठन माने जाने वाले इंडियन ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी.संजीवा रेड्डी का जन्मदिन इस बार मंगलवार को देश भर में मनाने की तैयारी की है। महाराष्ट्र समेत देश के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रमों के आयोजन किये गए हैं। इस अवसर पर केंद्र सरकार की श्रम संबंधी रीति-नीति की भी संगठन पदाधिकारी समीक्षा करेंगे।
इंटक के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष कैलाश भाऊ कदम के निर्देश पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीवा रेड्डी का जन्मदिन पर मुंबई यूनिट के अध्यक्ष अमित भटनागर के संयोजन में कालाघोड़ा कार्यालय पर पूर्वाह्न ११ बजे से ही कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगेगा। कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर श्रमिक नेता, संगठन कार्यकर्ता व विभिन्न इकाइयों के लोग शामिल हो रहे हैं।
More Stories
चिलबिला हनुमान मंदिर में नाग पंचमी पर विविध आयोजन: विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेताओं को एसडीएम सदर ने दिए मेडल और पुरस्कार:
डिंपल पर टिप्पणी करने वाले सपाइयों ने की पिटाई
देवीपाटन मंडल में गांजे की तस्करी: डिप्टी एक्साइज कमिश्नर आलोक कुमार को कड़ी फटकार: जॉइंट एक्साइज कमिश्नर को दी गई जांच