
सुल्तानपुर। देश में मजदूरों के अत्यंत प्रभावशाली संगठन माने जाने वाले इंडियन ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी.संजीवा रेड्डी का जन्मदिन इस बार मंगलवार को देश भर में मनाने की तैयारी की है। महाराष्ट्र समेत देश के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रमों के आयोजन किये गए हैं। इस अवसर पर केंद्र सरकार की श्रम संबंधी रीति-नीति की भी संगठन पदाधिकारी समीक्षा करेंगे।
इंटक के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष कैलाश भाऊ कदम के निर्देश पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीवा रेड्डी का जन्मदिन पर मुंबई यूनिट के अध्यक्ष अमित भटनागर के संयोजन में कालाघोड़ा कार्यालय पर पूर्वाह्न ११ बजे से ही कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगेगा। कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर श्रमिक नेता, संगठन कार्यकर्ता व विभिन्न इकाइयों के लोग शामिल हो रहे हैं।




More Stories
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आबकारी की फुटकर दुकानों पर गन्ना विभाग के अधिकारियों का छापा, ओवर रेटिंग का दावा — उठे कई सवाल:
राजस्व लक्ष्य को लेकर मंत्री सख्त, 10 जिलों के डीईओ पर कार्रवाई के निर्देश:
विभागीय समीक्षा बैठक में मंत्री नितिन अग्रवाल के तेवर सख्त, बिजनौर के डीईओ की विभागीय जांच के आदेश: