
कोलकाता। पिछले 6 महीने से पूरे देश में पश्चिम बंगाल के जिस संदेश खली को चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश चल रही थी आखिरकार उसकी हवा निकल गई। भाजपा का एक नेता स्टिंग ऑपरेशन में कहते हुए सुना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को बदनाम करने के लिए भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी ने साजिश रची थी और उन्हीं के कहने पर संदेश खाली की तीन महिलाओ को ₹2000 देकर एक कागज पर अंगूठा लगवा लिया गया था और इसी कागज पर महिलाओं की ओर से टीएमसी नेता शाहजहां शेख पर बलात्कार का आरोप लगाने की शिकायत पुलिस से की गई लेकिन जब यह बात पूरी तरह फैल गई तो डरी हुई महिलाएं सामने आ गई और उन्होंने कहा कि उनके साथ कोई बलात्कार जैसी घटना नहीं हुई थी भाजपा नेता की तरफ से एक कागज पर हस्ताक्षर करने के लिए उन्हें ₹2000 दिए गए थे इसके बाद उन्होंने कागज पर अंगूठा लगा दिया था। महिलाओं ने यह भी बताया कि वह पढ़ी-लिखी नहीं है लेकिन जब उन्हें यह पता चला कि उस कागज में उनके साथ बलात्कार की बात कही जा रही है तो उन्हें यह बताने के लिए सामने आना पड़ा।
स्टिंग ऑपरेशन के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी का दाव उल्टा पड़ता दिखाई दे रहा है। पूरे बंगाल में इस बात की चर्चा है कि ममता बनर्जी को हराने के लिए उन्हें बदनाम करने के लिए जानबूझकर या साजिश रची गई थी। फिलहाल भाजपा ने इस पूरे मामले में खामोशी अख्तियार कर ली है।




More Stories
पूर्व रणजी खिलाड़ी आदित्य शुक्ला बने इंडियन क्रिकेट एसोसिएशन की गवर्निंग बॉडी के सदस्य : बीसीसीआई की गवर्निंग बॉडी में भी मिली जगह:
लखनऊ आबकारी विभाग की सराहनीय पहल, सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान रोकने में दिखाई सख्ती और संवेदनशीलता:
वाराणसी: स्वीकृत स्थान छोड़कर मढौली में चल रही चुरामनपुर की देशी शराब दुकान, अंदर चखना और पानी की बिक्री भी जारीथाना लोहता क्षेत्र का मामला, स्थानीय सर्कल इंस्पेक्टर की कथित मिलीभगत से चल रहा अवैध खेल: