
लखनऊ। तमाम सतर्कता के बावजूद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटर की जीव विज्ञान और गणित के पेपर लीक हो गए। पेपर लीक होने के बाद हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक पेपर शुरू होने के 1 घंटे बाद आगरा में प्रिंसिपल के व्हाट्सएप ग्रुप में जीव विज्ञान और गणित के पेपर आने लगे जब लोग इस पर टिप्पणी करने लगे तो इसे डिलीट कर दिया गया। बताया जा रहा है कि विनय चाहर नाम के किसी शख्स ने व्हाट्सएप ग्रुप पर गणित और विज्ञान के प्रश्न पत्र डाले थे।
जिस मोबाइल से पेपर के फोटो लिए गए थे वह किसी विनय चाहर नाम के शख्स का था। ऐसी आशंका है कि यह प्रश्न पत्र किसी और ग्रुप में जाना था लेकिन गलती से यह प्रश्न पत्र जो प्रिंसिपल ग्रुप आगरा में चला गया इसके बाद यह वायरल हो गया। प्रशासन इस मामले की जांच की बात कर रहा है।





More Stories
PWD में लाखों के तेल घोटाले की आशंका? बेकार वाहनों के नाम पर ईंधन खर्च का आरोप, विशेष ऑडिट की मांग तेज
राज्य कर विभाग में तबादलों को मिली राहत: शासन ने बढ़ाई समय-सीमा, अब 15 जून तक चलेगी प्रक्रिया:
प्रतापगढ़ में स्थानांतरण घोटाला: