तिरुपति बालाजी प्रसादम के लिए पराग डेरी से भी खरीदा गया था देसी घी:

लखनऊ। आंध्र प्रदेश के प्रतिष्ठित तिरुपति बालाजी के प्रसादम के लिए जिन डेरी फार्म से घी की सप्लाई ली जाती थी उसमें उत्तर प्रदेश की पराग डेयरी और बरेली की भी डेयरी फार्म का नाम सामने आ रहा है। कुल मिलाकर तिरुमला तिरुपति मंदिर ट्रस्ट ने कुल 11 फर्मो से देसी घी आपूर्ति के लिए पात्रता के आधार पर अनुबंध किया था।
बोर्ड के सभी सदस्य हिंदू:
तिरुमला तिरुपति बालाजी मंदिर ट्रस्ट के सभी सदस्य हिंदू हैं। प्रसादम लड्डू का निर्माण मंदिर के मुख्य पुजारी की देखरेख में होता है। ऐसे में पूरा मंदिर और ट्रस्ट सवालों के घेरे में आ गया है।
हैदराबाद की सर्वश्रेष्ठ लैबोरेट्री मैं क्यों नहीं भेजा गया लड्डू का सैंपल:
आंध्र प्रदेश की तेलुगू देशम पार्टी भी अब सवालों के घेरे में है। मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधन के अलावा आम आदमी भी सवाल उठा रहा है कि जब देश में सबसे अच्छी लैबोरेट्री हैदराबाद में है तो इसको गुजरात की लैबोरेट्री क्यों भेजा गया। आंध्र प्रदेश में आम चर्चा है कि जगन मोहन रेड्डी की पार्टी और उनकी पूर्व सरकार को बदनाम करने के लिए नायडू ने यह कदम उठाया है।




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ की खबर का असर? प्रतापगढ़ में 13 वीडीओ के स्थानांतरण आदेश निरस्त: