अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

भाजपा के वरिष्ठ नेता विंध्यवासिनी कुमार का लखनऊ में निधन, संगठन में शोक की लहर:


भाजपा के वरिष्ठ नेता विंध्यवासिनी कुमार का लखनऊ में निधन, संगठन में शोक की लहर
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व एमएलसी एवं पूर्व नेता विधान परिषद भाजपा श्री विंध्यवासिनी कुमार जी का आज लखनऊ में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पार्टी संगठन में शोक की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा दुख व्याप्त है।
श्री विंध्यवासिनी कुमार लंबे समय तक भाजपा की विचारधारा के प्रति समर्पित रहे और संगठन को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। विधान परिषद में नेता के रूप में उन्होंने जनहित के मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से उठाया और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।
इस दुखद अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री विंध्यवासिनी कुमार का निधन भारतीय जनता पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा, “विंध्यवासिनी कुमार जी ने अपना संपूर्ण जीवन संगठन और राष्ट्र की सेवा को समर्पित किया। उनका जाना हम सभी के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल दें।”
पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

About Author