अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

खबर: आबकारी विभाग में 6 उप आबकारी आयुक्तों के तबादले, शासन ने जारी किए अलग-अलग आदेश

बड़ी खबर: आबकारी विभाग में 6 उप आबकारी आयुक्तों के तबादले, शासन ने जारी किए अलग-अलग आदेश

उत्तर प्रदेश शासन के आबकारी अनुभाग-1 ने 30 मई 2026 को क्रमांक 697 से 702 तक छह अलग-अलग कार्यालय आदेश जारी कर उप आबकारी आयुक्त स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कुछ तबादले प्रशासनिक एवं कार्यहित के आधार पर किए गए हैं तो कुछ वार्षिक स्थानांतरण नीति 2026-27 के अंतर्गत किए गए हैं।

तबादलों की पूरी सूची

  1. प्रदीप दुबे
    • वर्तमान तैनाती: उप आबकारी आयुक्त, वाराणसी प्रभार
    • नई तैनाती: उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ प्रभार
  2. राकेश कुमार सिंह
    • वर्तमान तैनाती: उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ प्रभार
    • नई तैनाती: उप आबकारी आयुक्त, आगरा प्रभार
  3. विजय प्रताप सिंह
    • वर्तमान तैनाती: उप आबकारी आयुक्त, आगरा प्रभार
    • नई तैनाती: उप आबकारी आयुक्त, देवीपाटन प्रभार (गोंडा)
  4. आलोक कुमार
    • वर्तमान तैनाती: उप आबकारी आयुक्त, देवीपाटन प्रभार (गोंडा)
    • नई तैनाती: उप आबकारी आयुक्त, विधि, मुख्यालय
  5. राकेश कुमार अग्रवाल
    • वर्तमान तैनाती: उप आबकारी आयुक्त, गोरखपुर प्रभार
    • नई तैनाती: उप आबकारी आयुक्त, बरेली प्रभार
  6. शैलेन्द्र प्रताप सिंह
    • वर्तमान तैनाती: उप आबकारी आयुक्त, बरेली प्रभार
    • नई तैनाती: उप आबकारी आयुक्त, वाराणसी प्रभार

ऐसे समझिए पूरा फेरबदल

इन आदेशों से साफ है कि शासन ने कई महत्वपूर्ण प्रभारों में एक तरह की चेन ट्रांसफर व्यवस्था लागू की है। वाराणसी से लखनऊ, लखनऊ से आगरा, आगरा से देवीपाटन, देवीपाटन से मुख्यालय, गोरखपुर से बरेली और बरेली से वाराणसी तक अधिकारियों का पुनर्विन्यास किया गया है।

विशेष रूप से आलोक कुमार को क्षेत्रीय प्रभार से हटाकर विधि, मुख्यालय में तैनाती दी गई है, जबकि वाराणसी, लखनऊ, आगरा, बरेली और देवीपाटन जैसे महत्वपूर्ण प्रभारों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

बरेली में राजस्व वृद्धि  को लगातार ऊंचा बनाए रखने वाले  एसपी सिंह को बनारस का महत्वपूर्ण प्रभार मिला है जहां राजस्व ही सबसे बड़ी चुनौती है।

शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त होकर नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने तथा आबकारी आयुक्त के माध्यम से शासन को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।

About Author