
जनवरी 2026 तक आबकारी विभाग ने जुटाए 43,975 करोड़ रुपये, 16% की बढ़ोतरी
जनवरी माह में 23.60% अधिक राजस्व, अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई
लखनऊ। प्रदेश के आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नितिन अग्रवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनवरी 2026 तक आबकारी विभाग ने 43,975.15 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। यह राशि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनवरी 2025 तक प्राप्त 37,900.35 करोड़ रुपये की तुलना में 6,074.80 करोड़ रुपये (16.03%) अधिक है।
आबकारी मंत्री ने बताया कि जनवरी 2026 तक प्रदेश के लिए 48,900 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित था, जिसके सापेक्ष 89.92 प्रतिशत राजस्व की प्राप्ति हो चुकी है।
जनवरी माह में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
श्री अग्रवाल के अनुसार, जनवरी 2026 में अकेले 4,148.20 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो कि जनवरी 2025 में अर्जित 3,356.26 करोड़ रुपये की तुलना में 791.94 करोड़ रुपये (23.60%) अधिक है।
अवैध शराब के खिलाफ व्यापक कार्रवाई
आबकारी मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में दिसंबर 2025 तक अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ 89,692 अभियोग दर्ज किए गए। इस दौरान 23.30 लाख लीटर अवैध मदिरा व मादक पदार्थ बरामद किए गए।
कार्रवाई के तहत:
16,856 लोगों की गिरफ्तारी
3,081 आरोपियों को जेल
123 वाहनों की जब्ती की गई।
जनवरी 2026 में प्रवर्तन अभियान तेज
जनवरी 2026 में दैनिक प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान:
8,688 अभियोग दर्ज
1.93 लाख लीटर अवैध मदिरा/मादक पदार्थ बरामद
1,521 गिरफ्तार, 297 जेल भेजे गए
12 वाहन जब्त किए गए।
आबकारी मंत्री ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार पर सख्त निगरानी जारी रहेगी और राजस्व वृद्धि के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।




More Stories
सिर पर आस्था का कलश लिए निकली भव्य शोभायात्रा:
मुख्यालय परिसर में शराब पीकर हंगामा, महिला कर्मचारियों की सुरक्षा पर उठे सवाल:
नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने की अटकलों के बीच बेटे निशांत का बड़ा बयान, कहा—जबरन भेजा गया तो मैं पार्टी ज्वाइन नहीं करूंगा: