
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत के बाद भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी को समर्थन देने के लिए राजी हुए राजा भैया इस बार खाली हाथ नहीं रहेंगे। बताया जा रहा है कि कौशांबी सीट पर भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर राजा भैया समर्थित शैलेंद्र कुमार चुनाव लड़ सकते हैं। वर्तमान सांसद विनोद सोनकर के लिए यह खतरे की घंटी है। भारतीय जनता पार्टी मैं राजा भैया के सामने केवल एक मात्र शर्त यही रखी थी कि सीट पर सिंबल भारतीय जनता पार्टी का ही होगा। अंदर खाने चर्चा है कि राजा भैया को भी भाजपा के इस प्रस्ताव पर कोई दिक्कत नहीं है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो शैलेंद्र कुमार जो राजा भैया के प्रबल समर्थक हैं भाजपा के सिंबल से लोकसभा पहुंच सकते हैं। राजा भैया और भारतीय जनता पार्टी की यह दोस्ती वर्तमान सांसद विनोद सोनकर के लिए किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है।
इसके पहले भारतीय जनता पार्टी द्वारा कई बार सर्वे किए गए हैं और हार सर्वे में विनोद सोनकर पिछड़ते हुए दिखाई दिए हैं। ऐसे में राजा भैया के समर्थन से भाजपा का बेड़ा पार होना तय है लेकिन इस नए समीकरण से वर्तमान सांसद विनोद सोनकर के राजनीतिक भविष्य पर सवालिया निशान लग सकता है।




More Stories
प्रयागराज आबकारी मुख्यालय की जमीन पर कब्जा, दीवार पर लगे बोर्ड ने खोली पोल—अधिवक्ता चैंबर की आड़ में अतिक्रमण:
टेंडर खत्म, फिर भी नियुक्तियां जारी: प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में नियमों को दरकिनार कर 1000 कर्मचारियों की तैनाती, 600 अकेले एक एजेंसी से:
मेरठ जोन में ईआईबी की कार्रवाई पर गहराता विवाद, चयनात्मक छापों और जवाबदेही के दोहरे मापदंडों पर उठे सवाल: