
लखनऊ। फरवरी से अब तक पांचवीं बार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ को बेहद खतरनाक माना जा रहा है। ईरान से उत्पन्न हुए इस दक्षिण पश्चिमी विक्षोभ ने पाकिस्तान के पंजाब सिंध के अलावा भारत के राजस्थान पंजाब हरियाणा पश्चिमी उत्तर प्रदेश पूर्वी उत्तर प्रदेश तक भारी चक्रवात और तूफानी हवाएं बहने का अंदेशा व्यक्त किया गया है। आईएमडी के अनुसार मूसलाधार बारिश हो सकती है और कई स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। चक्रवर्ती हवाओं का यह तांडव अगले 40 घंटे तक जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। आलू सरसों और सब्जी उत्पादक किसान गहरी चिंता में देखे जा रहे हैं।




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ की खबर का असर? प्रतापगढ़ में 13 वीडीओ के स्थानांतरण आदेश निरस्त: