
नईदिल्ली. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड टोयोटा फॉर्च्यूनर दक्षिणी दिल्ली में चोरी हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना 19 मार्च की हुई और अभी तक उस कार का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस के मुताबिक, कार ड्राइवर जोगिंदर ने सफेद फॉर्च्यूनर को गोविंदपुरी के एक सर्विस सेंटर में छोड़ दिया था।वह कुछ देर के लिए घर गया, लेकिन वापस आने पर उसने पाया कि कार गायब है।उसकी शिकायत पर तुरंत एफआईआर दर्ज की गई और जांच शुरू हुई। ‘सीसीटीवी फुटेज की जांच करने वाली पुलिस टीम को पता चला कि वाहन को आखिरी बार गुरुग्राम की ओर जाते देखा गया था।’ हालांकि, काफी कोशिशों के बावजूद चोरी हुई कार का पता लगाने में कोई सफलता नहीं मिली है।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल