
नई दिल्ली। इलेक्टोरल बांड में नित नया खुलासा हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा के जमीन घोटाले में आरोपी बनाए गए रॉबर्ट वाड्रा से भाजपा ने 170 करोड रुपए का इलेक्टोरल बांड प्राप्त किया इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चल रही सभी कार्यवाहियों से उन्हें राहत दे दी और बाद में कोर्ट से भी उन्हें क्लीन चिट मिल गई।
इस खुलासा के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की टिप्पणियां आ रही हैं लोग कह रहे हैं कि मोदी सरकार इसी तरह भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रही है जो कि अपने आप में बेमिसाल है।
चुनाव आयोग के यूनिक कोड नंबर जारी करने के बाद कई विवादों से पर्दा हट गया है. बता दें कि DLF ने बीजेपी के 170 बॉन्ड खरीदे हैं जो 1 करोड़ के हैं. आंकड़ों से साफ हो गया है कि ये बॉन्ड 9 अक्टूबर 2019 से लेकर 15 नवंबर 2022 तक के हैं.
बता दें कि DLF घोटाले में रॉबर्ट वाड्रा का नाम लंबे समय से नाम सामने आ रहा था. हरियाणा की बीजेपी सरकार ने इस मामले में कारोबारी वॉड्रा की कंपनी का लाइसेंस भी रद्द कर दिया था.




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
डिप्टी एक्साइज कमिश्नर बांदा की कथित तीन माह की अनुपस्थिति से उठे सवाल, विभागीय कार्यों पर पड़ सकता है असर:
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर: