
चुनाव बाद देश के करोड़ों लोग अपनी जेब ढीली करने को तैयार रहें. मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों ने टैरिफ बढ़ाने की पूरी तैयारी कर ली है. इसका सीधा मतलब है कि चुनावों के बाद मोबाइल रिचार्ज कराना महंगा हो जाएगा. कंपनियों ने इसकी पूरी तैयारी भी कर ली है और यह भी तय कर लिया है कि इस बार कितना पैसा बढ़ाया जाए.
हाल में जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आम चुनाव के बाद दूरसंचार उद्योग में 15-17 प्रतिशत शुल्क बढ़ोतरी का अनुमान है. देश में 19 अप्रैल से एक जून तक 7 चरणों में आम चुनाव होंगे. 4 जून को मतगणना की जाएगी. एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग की इस रिपोर्ट के अनुसार, दूरसंचार क्षेत्र में शुल्क वृद्धि काफी दिनों से पेंडिंग है और ऐसा माना जा रहा कि चुनावों के बाद इसमें बढ़ोतरी तय है.




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ को दबाव में लेने की कोशिश? फर्जी प्रकरण में फंसाने की कथित साजिश पर उठे सवाल: