
नई दिल्ली। देश की राजधानी नई दिल्ली में बदमाशों ने तांडव मचाते हुए एक व्यापारी को सर के पीछे तमंचा सटाकर गोलियों से उड़ा दिया इसके बाद दहशत फैल गई। बदमाश लगातार व्यापारी से रंगदारी की मांग कर रहे थे जिसे उसने देने से मना कर दिया था। दहशत फैलाने के लिए ही व्यापारियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना दिल्ली के सीलमपुर इलाके का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद दिल्ली के कानून व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मरने वाला व्यक्ति का नाम शाहनवाज बताया जा रहा है जो की मस्तान नाम के एक ग्रुप के निशाने पर था। इस घटना के बाद एक बार फिर दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है।
More Stories
सीपी राधा कृष्णन एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार:
राजनाथ सिंह के कहने पर मैंने बसपा तोड़ी: राजा भैया
सगरा सुन्दरपुर में दबंगई : राम धन सरोज के घर अराजकतत्वों का हमला, महिलाओं को पीटा