इंडिया गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठा क्षत्रिय समाज के अपमान का मामला
मेरा और मोना का भी फर्जी मुकदमे में राजनीतिक कैरियर बर्बाद करने की संसद संगम लाल गुप्ता ने रची थी साजिश:

प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के समर्थन में राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता प्रमोद तिवारी ने आज नगर के एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद संगम लाल गुप्ता पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि उनका कार्यकाल प्रतापगढ़ के लिए कलंक रहा है और इस कलंक को मिटाने के लिए सर्व समाज एकजुट हो रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजा भैया ने महंगाई बेरोजगारी और गरीबी का कारण बनी भारतीय जनता पार्टी को हटाने के लिए जो निर्णय लिया है वह स्वागत योग्य है।
प्रमोद तिवारी ने कहा कि क्षत्रिय समाज को भला बुरा कहने का अधिकार सांसद संगम लाल गुप्ता को किसने दिया है।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी एसपी पटेल ने कहा कि वह प्रमोद तिवारी जी के साथ मिलकर प्रतापगढ़ के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ के सभी वर्ग और समाज का मुझे समर्थन है हमें अपनी जीत में कोई संदेह नजर नहीं आ रहा
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ज्ञान प्रकाश शुक्ला पंडित श्याम किशोर शुक्ला सहित सपा और कांग्रेस आम आदमी पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी के सभी बड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल