विपक्ष के आरोप पर चुनाव आयोग की सफाई:

नई दिल्ली। हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव में धांधली के विपक्ष के आरोप पर आज चुनाव आयोग सफाई दे रहा है। दिल्ली विधानसभा में चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव आयोग बेईमान नहीं है। उन्होंने विपक्ष के इल्जाम पर सफाई देते हुए कहा कि मतदाता सूची से लोगों का नाम हटाने से पहले चुनाव आयोग पूरी प्रक्रिया का पालन करता है। कुल मिलाकर विपक्ष के इल्जाम के बाद आप चुनाव आयोग को लंबी चौड़ी सफाई देनी पड़ी हालांकि यह सफाई भी लोगों के गले नहीं उतर रही। मुख्य चुनाव आयुक्त के पास फिलहाल इस सवाल का कोई जवाब नहीं था कि वह वीवो पैट पर्चियां की काउंटिंग की मांग पर विचार करेंगे या नहीं।




More Stories
सिर पर आस्था का कलश लिए निकली भव्य शोभायात्रा:
मुख्यालय परिसर में शराब पीकर हंगामा, महिला कर्मचारियों की सुरक्षा पर उठे सवाल:
नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने की अटकलों के बीच बेटे निशांत का बड़ा बयान, कहा—जबरन भेजा गया तो मैं पार्टी ज्वाइन नहीं करूंगा: