
प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रतापगढ़ जिला इकाई का संगठनात्मक विस्तार पूर्ण हो गया है। जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में घोषित नई जिला कार्यकारिणी में अनुभवी नेताओं के साथ युवा कार्यकर्ताओं का संतुलित समावेश किया गया है, जिससे आगामी चुनावी रणनीति को और धार देने की तैयारी दिख रही है।
जिला महामंत्री पद पर राजेश सिंह को एक बार फिर जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि राजेश मिश्र राजन और अजय वर्मा को नए जिला महामंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।
जिला उपाध्यक्ष पद पर सरोज त्रिपाठी, पवन गौतम, अशोक श्रीवास्तव, अशोक सरोज, अजय सिंह, रामजी मिश्र, अनुराग मिश्र और राम आसरे पाल को जिम्मेदारी दी गई है।
जिला मंत्री के रूप में विनोद शर्मा, राम चरित्र वर्मा, प्रतिभा केशरवानी, पूनम इंसान, अनिल मौर्य, जितेन्द्र विक्रम सिंह, मुदित सिंह और सूर्या प्रकाश पटेल को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
इसके अलावा शिव विलास वैश्य को कोषाध्यक्ष, विक्रम सिंह को कार्यालय मंत्री और मुरली धर को कार्यालय सह मंत्री बनाया गया है।
मीडिया टीम में राघवेन्द्र शुक्ल को जिला मीडिया प्रभारी और देवेश त्रिपाठी को सह मीडिया प्रभारी पद पर यथावत रखा गया है। वहीं आशीष खंडेलवाल को सह मीडिया प्रभारी, पंकज सिंह को आईटी संयोजक, आशीष त्रिपाठी को सोशल मीडिया संयोजक तथा विशाल सिंह और मंजीत सरोज को सोशल मीडिया सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यकारिणी पंकज चौधरी की संस्तुति पर गठित की गई है, जिसमें अनुभवी, युवा और मातृशक्ति को समान अवसर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नई टीम के साथ भाजपा प्रतापगढ़ आगामी पंचायत चुनाव और 2027 विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती से उतरकर जीत सुनिश्चित करेगी।
वहीं जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सभी पदाधिकारी जिला अध्यक्ष और कौशलेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत करने का कार्य




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ को दबाव में लेने की कोशिश? फर्जी प्रकरण में फंसाने की कथित साजिश पर उठे सवाल: