
मुख्यालय परिसर में शराब पीकर हंगामा, महिला कर्मचारियों की सुरक्षा पर उठे सवाल
लखनऊ। आबकारी मुख्यालय परिसर में अनुशासनहीनता का एक गंभीर मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ लोग कार्यालय परिसर के अंदर ही शराब पीकर नाचते-गाते और हंगामा करते देखे गए। बताया जा रहा है कि उस समय परिसर में डीईसी, कार्मिक, ईआईबी और लॉ से जुड़े कोई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद नहीं थे, जिससे स्थिति को नियंत्रित करने वाला कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं था।
सूत्रों का कहना है कि इस तरह की घटना से कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों, विशेषकर महिला निरीक्षकों और महिला कर्मियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया तो किसी भी प्रकार की अभद्रता या अप्रिय घटना होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
इस घटना ने विभाग के मुख्यालय में सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्मचारियों ने मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और कार्यालय का माहौल सुरक्षित व मर्यादित बना रहे।




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
आखिर डिप्टी एक्साइज कमिश्नर बांदा हैं कहां?