
बदायूं। दो मासूम बच्चों की कत्ल के आरोप में मारे गए जावेद और साजिद की दादी का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कई रहस्य उद्घाटन किया है।
साजिद की दादी ने कहा कि गुनहगार साजिद का ही था। उसे अपने कर्मों का फल भोगना पड़ा। साजिद की दादी ने मारे गए मासूम बच्चों के प्रति हमदर्दी जताई और कहा कि यह नहीं होना चाहिए था। जिसने गुनाह किया उसे फल भुगतना ही चाहिए।
दो भाइयों की हत्या को लेकर जब आरोपी जावेद की दादी से सवाल पूछे गए तो उन्होंने जावेद को बेकसूर बताया। उन्होंने सारा दोष साजिद पर लगाते हुए कहा कि जो किया होगा वो साजिद ने ही किया होगा। जावेद की दादी ने ये भी कहा कि साजिद पर ऊपरी हवा का असर था। उन्होंने ये भी कहा कि घटना के समय जावेद घर पर था। मगरिब की अजान के बाद उसे जब वारदात के बारे में पता चला तो वह बहुत दुखी थी।
साजिद की बीवी प्रेग्नेंट नहीं है
साजिद की दादी ने यह भी रहस्य उद्घाटन किया है कि साजिद की बीवी प्रेग्नेंट नहीं है इसलिए उसके इलाज के लिए ₹5000 मांगने की बात गलत है।




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ को दबाव में लेने की कोशिश? फर्जी प्रकरण में फंसाने की कथित साजिश पर उठे सवाल: