
नई दिल्ली। न्यूज वेबसाइट क्विंट के एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले लोकसभा चुनाव में लगभग 370 लोकसभा सीट की ईवीएम में हेरा फेरी हुई थी। क्विंट ने दावा किया है कि पड़े मतों के मुकाबले गिनती किए गए मतों में काफी अंतर देखने को मिला। प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में पड़े हुए मतों के मुकाबले गिनती किए गए मत 187000 अधिक पाए गए थे।
इसी मामले को लेकर ईवीएम मशीन का भारी विरोध चल रहा है जिसकी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हो रही है और ईवीएम मशीन की वीवीपैट को भी गिने जाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सामने एक याचिका है जिस पर चुनाव आयोग को नोटिस दिया गया है और अभी तक चुनाव आयोग का कोई जवाब सामने नहीं आया है।




More Stories
आबकारी विभाग में तबादला खेल पर कमिश्नर सख्त, बड़ी कार्रवाई के संकेत
ट्रिब्यूनल मामलों में शासन सख्त, आबकारी मुख्यालय के कार्मिक अनुभाग में मचा हड़कंप:
शासन और आबकारी मुख्यालय में प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने में बड़ा खेल?