
पटना। इंडिया गठबंधन के पहले शक्ति प्रदर्शन में आज पटना के गांधी मैदान में जनसमुद्र उमड़ पड़ा। एक अनुमान के मुताबिक खचाखच भरे गांधी मैदान में लगभग 10 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान जताया गया है। भारी भीड़ को देखकर जोश में आए तेजस्वी यादव ने ऐलान किया कि दिल्ली में सत्ता परिवर्तन होगा यह बिहार की जनता की गारंटी है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन रोजगार की गारण्टी है। 17 महीने के छोटे से कार्यकाल में महागठबंधन ने जातिगत जनगणना का काम किया । आरक्षण बढ़ाने का भी काम किया। इसी गांधी मैदान में दो लाख लोगों को एक साथ रोजगार देने का भी काम किया। बस इसी बात से दिल्ली वाले डर गए और गठबंधन सरकार को तोड़फोड़ का शिकार कर बना लिया।
दिल्ली में उद्योगपतियों की सरकार: राहुल गांधी
इस रैली में राहुल गांधी भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों का 16 लाख करोड रुपए कर्ज माफ किया गया लेकिन किसान के लिए उनके पास पैसे नहीं है। नौजवानों को रोजगार नहीं है। नोटबंदी और जीएसटी लाकर कारोबारी को भी तबाह कर दिया।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल