नए सत्र में नहीं खुलेंगे 27000 प्राथमिक स्कूल:

डीजी ने 23 अक्टूबर को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक भी की थी। इसमें उन्होंने निर्देश दिए हैं कि भारत सरकार द्वारा स्कूलों को पूरी तरह से व्यावहारिक बनाने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। कम नामांकन वाले स्कूलों का नजदीकी स्कूलों के साथ मर्जर किया जाएगा। स्कूलों को निर्देश दिए गए कि 50 से कम नामांकन वाले प्राथमिक स्कूलों के संबंध में आंकड़ों के आधार पर तैयारी प्राथमिकता वाले मामले में बंद होने वाले स्कूल के बच्चों का मर्जर नजदीक के किसी विद्यालय में करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
बच्चों की उपलब्धता, ट्रांसपोर्ट की उपलब्धता, नहर, नाला, हाइवे आदि पर विचार कर रूप-रेखा तैयार करते हुए प्रत्येक स्कूल के लिए एक पेज की टिप्पणी तैयार कर ली जाए। ऐसे सभी स्कूलों के बारे में जिले की एक बुकलेट तैयार कर ली जाए। इस संबंध में सभी बीएसए के साथ 13 या 14 नवंबर को बैठक आयोजित की जाएगी।




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ को दबाव में लेने की कोशिश? फर्जी प्रकरण में फंसाने की कथित साजिश पर उठे सवाल: