
UP : मुज़फ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब ससुराल पहुंचते ही दुल्हन की तबीयत अचानक खराब हो गई। दुल्हन को आनन फानन में उपचार के लिए मुजफ्फरनगर के एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया जहां उपचार के दौरान दुल्हन की मौत हो गई। दुल्हन की तबियत कई दिन से ख़राब होने की बात भी लोग बता रहे है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा से शनिवार को शमीम नाम के शख्स की बारात मुजफ्फरनगर के मिमलाना रोड पर गई थी। सभी रस्मो को निभाने के बाद सभी बाराती दुल्हन को विदा कराकर गांव में पहुंचे। नव दंपति अपने भविष्य के सपने संजोकर घर के दरवाजे पर पहुंचा ही था कि दुल्हन बनी युवती की तबीयत अचानक खराब हो गई। दुल्हन की तबीयत खराब होते ही घर में कोहराम मच गया। तुरंत ही गांव के एक चिकित्सक को बुलाया गया जिसने परीक्षण करने के बाद दुल्हन को मुजफ्फरनगर के अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। आनन फानन में दुल्हन को मुजफ्फरनगर स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दुल्हन की मौत की खबर पाते ह




More Stories
आबकारी विभाग की नीति में ‘सुदृढ़ीकरण’ पैरा पर सियासी संग्राम!बिना मंत्री अनुमोदन जोड़ा गया पैरा, कमिश्नर से छीनी गई एसीआर एंट्री की शक्तियां?
बिना लिखित अनुमति आबकारी दुकानों में कैसे घुसे गन्ना विभाग के अफसर! प्रमुख सचिव के कथित मौखिक आदेश पर मंडलों में जांच, उठे प्रशासनिक कदाचार के सवाल:
आबकारी विभाग में भूचाल! ओवररेटिंग–तस्करी पर फूटा प्रमुख सचिव का गुस्सावर्चुअल मीटिंग में कड़े तेवर, स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट तलब — मार्च क्लोजिंग से पहले बड़ी कार्रवाई तय: