
आबकारी विभाग द्वारा बीते अप्रैल माह में ही 104 करोड रुपए के ड्रग शराब और अवैध धातुओं की बरामदगी करते हुए उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर चल रही शराब और ड्रग तस्करी की पोल खोल दी है। सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि जो भी बरामदगी हुई है वह पुलिस के प्रयास से हुई है।
क्यों नहीं निर्धारित की गई पर्यवेक्षक अधिकारियों की जिम्मेदारी
यदि एक महीने में ही 104 करोड रुपए के ड्रग और शराब की तस्करी का मामला सामने आया है तो जिन क्षेत्रों में यह बरामद की हुई है उनके पर्यवेक्षक अधिकारियों को जवाब देह मानते हुए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। यह सवाल इसलिए भी उठ रहा है कि छोटे-छोटे प्रकरण में कई अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। 5 से 6 इंक्रीमेंट रोके गए फिर ऐसे में इतनी बड़ी तस्करी के लिए संयुक्त आबकारी आयुक्त आईबी जैनेंद्र उपाध्याय को क्यों नहीं निलंबित किया जा रहा है। कार्रवाई नहीं होने से यह भी चर्चा है कि मुख्यालय के सभी बड़े अधिकारी इस तरह के तस्करी के संरक्षक रहे हैं और शासन में भी शराब माफियाओं के लोग बैठे हैं।




More Stories
प्रतापगढ़ विकास भवन में ट्रांसफर सीजन बना बड़ी परीक्षा, नियम बनाम ‘जुगाड़’ की चर्चा तेज:
भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, 11 सत्रों में मिलेगा वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण:
चीन-पाक गठजोड़ पर मोदी सरकार घिरी, प्रमोद तिवारी का हमला—‘फौरन तोड़ें व्यापारिक रिश्ता’