
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आखिरकार इलेक्टोरल बॉन्ड पर अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ी। दक्षिण भारत के एक मीडिया ग्रुप से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बांड में कमियां हो सकती हैं जिन्हें आगे दूर किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग भी इलेक्टोरल बांड को मुद्दा बना रहे हैं उन्हें अफसोस करना पड़ेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि इलेक्टोरल बांड की वजह से लोग जान पा रहे हैं कि कौन किसको कितना चंदा दे रहा है।
इस बीच प्रधानमंत्री के बयान पर कांग्रेस की ओर से जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इलेक्टोरल बांड के मुद्दे पर सफेद झूठ बोला है। उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड एक पारदर्शी व्यवस्था थी जिसको विकृत कर स्कैम का के रूप में दे दिया गया है।
इस बीच तृणमूल कांग्रेस के नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि चुनाव में इलेक्टोरल बॉन्ड मुद्दा बनेगा इसे रोकने के सारे प्रयास सफल हो जाएंगे।




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ की खबर का असर? प्रतापगढ़ में 13 वीडीओ के स्थानांतरण आदेश निरस्त: