
सिरसा। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के लिए ना को चने चबाने पड़ रहे हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि सिरसा में प्रत्याशी अशोक तंवर को किसानों ने लठ्ठ लेकर दौड़ा लिया उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा। हलाकि अवधभूमि न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नही करता है। किसानों के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद से पूरे प्रदेश में अशोक तंवर और भाजपा का विरोध हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के सभी घोषित प्रत्याशी अपने चुनाव क्षेत्र में जाने से डर रहे हैं। यह हाल तब है जब कांग्रेस की ओर से अभी कुछ प्रत्याशियों का नाम आना बाकी है।
अशोक तंवर प कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे उसके बाद आम आदमी पार्टी में शामिल हुए जहां ज्यादा दिन तक नहीं टिके और इनेलो में शामिल हो गए कुछ दिनों के लिए इन्होंने अपनी पार्टी बनाई और बाद में भाजपा में शामिल हुए इसके बाद सिरसा से टिकट दे दिया गया यहां एक कठिन मुकाबले है और माना जा रहा है कि कुमारी शैलजा से इन्हें कड़ी चुनौती मिल रही है।




More Stories
प्रतापगढ़ में GST चोरी पर पर्दा क्यों? कार्रवाई होती है या सिर्फ कागजों में चल रहा खेल:
डीजल संकट के बीच अफसरशाही पर सवाल: एक प्रमुख सचिव को तीन गाड़ियां, अलग-अलग सुविधाएं… अब कार्रवाई की मांग तेज:
पेट्रोल-डीजल संकट में भी अफसरों की ऐश, प्रयागराज छोड़ लखनऊ में चल रहा आबकारी विभाग: