
नई दिल्ली। भारत जोड़ो नया यात्रा जिस तरह से आगे बढ़ रही है वह भाजपा की चुनौतियों और परेशानी में इजाफा कर रही है। भारतीय जनता पार्टी को उम्मीद थी कि योगी के राज्य में यह नया यात्रा पूरी तरह विफल हो जाएगी लेकिन ठीक उसका उल्टा हो रहा है। सबसे ज्यादा रिस्पांस उत्तर प्रदेश में ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिल रहा है। आगरा में उमड़ी भीड़ में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि कम से कम 5 लाख लोगों ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्वागत किया। इस यात्रा में अखिलेश और राहुल के अलावा प्रियंका भी शामिल हुई। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में किसानों नौजवानों बेरोजगारों और गरीबों का मुद्दा उठाया जबकि अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान खतरे में है और उसकी रक्षा के लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा।




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ की खबर का असर? प्रतापगढ़ में 13 वीडीओ के स्थानांतरण आदेश निरस्त: