
प्रतापगढ़। लोक निर्माण विभाग खंड 2 में बड़े पैमाने पर अग्रिम भुगतान की खबर अवध भूमि पर छापे जाने का असर दिखाई दिया। खबर छपने के बाद गोड़े नहर की पटरी पर तुरंत रोलर और डंपर पहुंच गए रातों-रात सड़क बनकर तैयार हो गई। जिसकी तस्वीर अवध भूमि को प्राप्त हो गई है और यहां प्रकाशित की जा रही है।
लोक निर्माण विभाग खंड 2 में अभी भी सड़क निर्माण के सिर में करोड़ों रुपए अग्रिम भुगतान के सापेक्ष काम शुरू नहीं हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग के प्रमुख अभियंता ने प्रतापगढ़ के लोक निर्माण विभाग खंड 2 की अनियमितताओं को लेकर एसआईटी जांच की मंजूरी दे दी है। बता दें कि विभाग की छवि खराब करने वाले अधिशासी अभियंता और जूनियर इंजीनियर के खिलाफ भी कार्यवाही को लेकर स्थानीय विधायक राजेंद्र मौर्य की ओर से भी शासन को पत्र लिखा गया है।




More Stories
शीरे से भरे टैंकर गायब होने के मामले में आया नया ट्विस्ट:
ओवर रेटिंग में निपट गए गौतम बुद्ध नगर के जिला आबकारी अधिकारी: विभागीय भ्रष्टाचार पर मंत्री का कड़ा प्रहार:
स्व. अजय त्रिपाठी टूर्नामेंट: झाऊपुर का दबदबा, सिटी व कौशाम्बी को दी शिकस्ततूफान सिंह की अगुवाई में ग्रामीण क्रिकेट को मिल रहा मजबूत मंच