172 लड़कियों ने छेड़छाड़ और शारीरिक उत्पीड़न से तंग आकर कॉलेज छोड़ दिया:

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई थी। जहां मायावती गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में आधी रात को कुछ ऐसा हुआ जिससे यहाँ के हॉस्टल में रहने वाली लड़कियां बुरी तरह डर गई थी। अब 4 दिन बाद भी छात्रावास लौटने को छात्राएं तैयार नहीं हैं। 200 छात्राओं में सिर्फ 6 छात्राएं ही कॉलेज छात्रावास में वापस लौटीं हैं।
जानिए क्या है मामला:
एक छात्रा ने बताया कि सोमवार को इसे लेकर हाॅस्टल कैंपस में लड़कियों ने विरोध प्रदर्शन किया। रात के समय कुछ लड़के आए ,जिनकी उम्र 25 से 40 के बीच थी, वे हाॅस्टल की खिड़कियों से झांक रहे थे। इसके बाद हम इतना डर गए कि मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगे, लेकिन कोई नहीं आया। छात्रा ने बताया कि वह मंगलवार को गोरखपुर स्थित घर चली गई। ऐसी कहानी एक नहीं कुल 172 लड़कियों की हैं, जो फिलहाल हाॅस्टल खाली करके घर जा चुकी हैं। यूपी के कोने-कोने से पढ़ने आने वाली छात्राओं को इस वक्त अपनी सुरक्षा की सबसे बड़ी चिंता है। वहीं अलीगढ़ की रहने वाली एक अन्य छात्रा ने बताया कि बदमाशों के डर से वह टाॅयलेट भी नहीं जा पाती है। छात्रा ने कहा कि रविवार की घटना के बाद वह भी अपने घर अलीगढ़ लौट आयी हैं।




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ को दबाव में लेने की कोशिश? फर्जी प्रकरण में फंसाने की कथित साजिश पर उठे सवाल: