गया एसएसपी कैम्प कार्यालय से भारी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद :

नई दिल्ली। बिहार सरकार को उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब बिहार के गया स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कैंप कार्यालय से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बता दें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है और शराब पीना और रखना दोनों अपराध है।
शराबबंदी वाले बिहार के गया जी में #SSP कार्यालय के कैंपस में भारी मात्रा में शराब मिली है!
इस छापेमारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, एसएसपी ने एसआईटी गठित की है।
जानकारी के मुताबिक 36 लीटर अंग्रेज़ी शराब का ज़खीरा मिला है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश से शराब तस्करी के जरिए बिहार पहुंची है।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ की खबर का असर? प्रतापगढ़ में 13 वीडीओ के स्थानांतरण आदेश निरस्त: