घर घर तिरंगा अभियान पर निकले भाजपाई

आज सदर विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल एवं जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ भाजयुमो कार्यालय बाबागंज से शुरू किया और यात्रा भंगवा चुंगी चौराहे से होते हुए चौक घंटाघर तक निकली गई। यात्रा का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, जिला महामंत्री राजेश सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा धनंजय शुक्ला,जिला मंत्री रामजी मिश्र, अजय वर्मा,जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ल,युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुमान सिंह, सुजीत पांडेय, शैलेश मिश्र,नितेश श्रीवास्तव, संतोष मिश्र, दिनेश दिन्नू, सुनील मौर्य, देवेश त्रिपाठी, नीरज अग्रहरी, श्रील त्रिपाठी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ की खबर का असर? प्रतापगढ़ में 13 वीडीओ के स्थानांतरण आदेश निरस्त: