
लखनऊ । यूपी के संत कबीर नगर में एक शादी समारोह में देर रात शामिल होने गए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद व उनके समर्थकों पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया. इसमें मंत्री संजय निषाद को चोटें आईं हैं. वहीं, घटना से नाराज सांसद इंजी. प्रवीण निषाद व पार्टी के तीनों विधायक समेत समर्थक जिला अस्पताल पहुंचे और हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. उधर, सूचना पर पहुंचे एसपी सत्यजीत गुप्ता ने तहरीर लेकर मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
बताया गया कि संजय निषाद पर 20-25 लोगों ने हमला किया है. उनकी नाक पर चोट लगने के बाद ब्लीडिंग होने लगी, जिसके बाद समर्थक उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और वहां पर पट्टी आदि कराई. इसके बाद संजय निषाद और उनके समर्थक अस्पताल और पुलिस चौकी के बाहर धरने पर बैठ गए.




More Stories
प्रतापगढ़ विकास भवन में ट्रांसफर सीजन बना बड़ी परीक्षा, नियम बनाम ‘जुगाड़’ की चर्चा तेज:
भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, 11 सत्रों में मिलेगा वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण:
चीन-पाक गठजोड़ पर मोदी सरकार घिरी, प्रमोद तिवारी का हमला—‘फौरन तोड़ें व्यापारिक रिश्ता’