
प्रतापगढ़ । मानवता के उपासक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद, जनसंघ के संस्थापक, परम श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर चिलबिला चौराहे पर जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव और सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। भारतीय जनता पार्टी प्रतापगढ़ के द्वारा 30 मंडल के 1900 बूथों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके द्वारा देश हित में किए गए कार्यों को याद किया गया। जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुखर्जी जी भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे। जनसंघ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पूर्ववर्ती संगठन था। वह जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल के सदस्य थे लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री (नेहरू) के साथ अपने मतभेदों के कारण उन्होंने पद छोड़ दिया और फिर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के समर्थन से जनसंघ का गठन किया था।जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तारी के बाद, 1953 में मुखर्जी की मृत्यु हो गई थी।
सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि श्यामा प्रसाद जी ने कश्मीर को लेकर एक नारा दिया था,“नहीं चलेगा एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान”। प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर में धारा 370 को समाप्त करके मुखर्जी जी के सपने को साकार किया। आज की कांग्रेस पार्टी कहती है भारतीय जनता पार्टी संविधान बदल देगी जबकि भारतीय जनता पार्टी संविधान की रक्षा करती है और आजादी के बाद से न जाने कितनी बार संविधान का संशोधन कांग्रेस पार्टी ने किया है । इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश सिंह, जिला मंत्री राम आसरे पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ला, संतोष मिश्र, कृष्ण कांत मिश्र,साधु दुबे, चंद्र प्रकाश पाल,विनोद शर्मा, पंकज मिश्र, पंकज सिंह, आलोक गर्ग, विक्रम सिंह,श्याम सुन्दर टाऊ, सुनील दुबे आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी ने दी।




More Stories
नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने की अटकलों के बीच बेटे निशांत का बड़ा बयान, कहा—जबरन भेजा गया तो मैं पार्टी ज्वाइन नहीं करूंगा:
उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी राजस्व की विशेष समीक्षा: 63,000 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 48,501 करोड़ की वसूली, 15 हजार करोड़ की कमी पर उठे सवाल:
नैनी की श्रमिक बस्ती में मालिकाना हक की प्रक्रिया तेज, प्रदेशभर में सर्वे शुरूसीडीओ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक, महाराष्ट्र मॉडल पर आगे बढ़ेगी योजना — 70 साल पुरानी लेबर कॉलोनी को