
नई दिल्ली। पहलगाम में आतंकी हमले पर पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए तैयारी कर रहे भारत के लिए बुरी खबर है। चीन ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया है और कहां है कि पाकिस्तान की यह मन जायज है कि इस हमले की जांच अंतरराष्ट्रीय समिति द्वारा की जाए।
चीन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर सिंधु नदी का जल जैसे तमाम मुद्दों पर पाकिस्तान की घेराबंदी करने की कोशिश कर रहा है। जानकारों का मानना है कि यदि चीन पाकिस्तान के साथ खुलकर युद्ध में आ जाता है तो लड़ाई बहुत ही जटिल हो जाएगी। इससे पहले जब भी युद्ध हुआ है चीन पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष रूप से ही मदद करता रहा है लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि जब भारत पाकिस्तान के विवाद में चीन खुल कर पाकिस्तान के पक्ष में बोल रहा है। रक्षा विशेषज्ञ इसे चिंतित करने वाला घटनाक्रम बता रहे हैं। बता दें कि पहलगाम में आतंकी हमले का चीन ने आलोचना नहीं किया है। ऐसा तब हुआ है जब भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार भी चीन है और भारत अपनी जरूरत का 70% समान लगभग चीन से ही आयात करता है।




More Stories
यूपी बजट 2026-27: आबकारी से ₹71,278 करोड़ का लक्ष्य, 17.37% वृद्धि का अनुमान
अंत्योदय के संकल्प के साथ मनाया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘समर्पण दिवस’, अफीम कोठी सभागार में उमड़ा जनसैलाब
प्रयागराज आबकारी मुख्यालय की जमीन पर कब्जा, दीवार पर लगे बोर्ड ने खोली पोल—अधिवक्ता चैंबर की आड़ में अतिक्रमण: