
रानीगंज में “महिला जन आक्रोश सम्मेलन” में उमड़ा जनसैलाब, महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर
प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह बोले—प्रदेश में नारी शक्ति का बढ़ा सम्मान, विपक्ष पर साधा निशाना
प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के रस्तीपुर स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित “महिला जन आक्रोश सम्मेलन” में मातृशक्ति की भारी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के परिवहन मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने की, जबकि आयोजन का संयोजन रानीगंज के निवर्तमान विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा द्वारा किया गया।
इस दौरान “महिला जन आक्रोश पदयात्रा” एवं अभियान के तहत एक प्रभावशाली प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि दयाशंकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार नारी सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिल रहा है, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों—कांग्रेस और सपा—के कार्यकाल में महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचती रही। उन्होंने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे समाज में सकारात्मक बदलाव आया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि नारी शक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है और भाजपा ने महिलाओं को हमेशा नेतृत्व के अवसर दिए हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं के मुद्दों को गंभीरता से नहीं लिया।
वहीं कार्यक्रम के संयोजक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि रानीगंज विधानसभा में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “महिला जन आक्रोश अभियान” के माध्यम से उन ताकतों के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है जो नारी सम्मान के खिलाफ हैं। साथ ही उन्होंने कांग्रेस और सपा की नीतियों को समाज में असंतुलन पैदा करने वाला बताया।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रुचि केसरवानी, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, जिला उपाध्यक्ष रचना चतुर्वेदी, जिला महामंत्री अंजू पांडे, नगर अध्यक्ष खुशबू गुप्ता, पृथ्वीगंज मंडल अध्यक्ष पुष्पा सरोज, रानीगंज मंडल अध्यक्ष वंदना त्रिपाठी और गौरा मंडल अध्यक्ष कुसुम कश्यप समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
सम्मेलन में शामिल महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए नारी सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान के संकल्प को दोहराया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति समर्थन व्यक्त किया। यह आयोजन न केवल महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बना, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव के संदेश को भी मजबूती से आगे बढ़ाने वाला साबित हुआ।




More Stories
मेरठ में 14 करोड़ की GST चोरी का पर्दाफाश: गुटखा कारोबार के पीछे ‘डबल कंपनी गेम’, देश में पहला बड़ा केस:
बड़ा खुलासा: हरियाणा से यूपी तक फैला शराब माफिया का संगठित खेल — 35 लाख की खेप पकड़ी, लेकिन सिस्टम पर सबसे बड़े सवाल!
फर्जी फर्म बनाकर सिस्टम से करोड़ों की लूट: