
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्य विपक्षी पार्टी का बैंक अकाउंट गुंडागर्दी करते हुए फ्रीज कर दिया गया और इस प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग ने कोई प्रतिक्रिया ही नहीं दी ऐसी हालत में कैसे कहूं कि देश में लोकतंत्र है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमें आर्थिक रूप से तबाह करने के लिए किसी के इशारे पर हमारे पार्टी का बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया गया जिससे कि हम चुनाव लड़ ना सके और प्रचार भी ना कर सके। सोनिया गांधी ने कहा कि पारदर्शी तरीके से जनता से मिला हुआ चंदा सरकार ने हड़प लिया और हमारी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई।।
इस मामले को कांग्रेस चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी में है।




More Stories
पूर्व रणजी खिलाड़ी आदित्य शुक्ला बने इंडियन क्रिकेट एसोसिएशन की गवर्निंग बॉडी के सदस्य : बीसीसीआई की गवर्निंग बॉडी में भी मिली जगह:
लखनऊ आबकारी विभाग की सराहनीय पहल, सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान रोकने में दिखाई सख्ती और संवेदनशीलता:
महादेव बेटिंग ऐप केस: सोशल मीडिया पर तूफान, टीवी की चुप्पी पर सवाल