अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

सिर पर आस्था का कलश लिए निकली भव्य शोभायात्रा:


प्रतापगढ़। सदर क्षेत्र के ग्रामसभा कमास में आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व बृहस्पतिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दोपहर करीब 12 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति संगीत के बीच शुरू हुई इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाएं, पुरुष, बच्चे और युवतियां सिर पर आस्था के कलश लेकर भक्ति भाव में डूबे नजर आए।
कलश यात्रा ग्रामसभा के विभिन्न मार्गों से होते हुए शिव मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद शोभायात्रा पुनः कथा स्थल पहुंचकर संपन्न हुई।
इस अवसर पर बड़ी यज्ञ वेदी का आयोजन किया गया, जिसका संचालन अयोध्या से पधारे आचार्य श्री वेंकटेश जी महाराज के नेतृत्व में किया जा रहा है। शोभायात्रा में मुख्य यजमान अवधेश नारायण पांडेय, सुनील पांडेय, विनोद पांडेय, राजेश मिश्रा, ग्राम प्रधान रामबरन मौर्य सहित अतुल, आशीष, विवेक, सचिन, कन्हैया राम, अजय, रिंकू, विश्वनाथ, दिलीप शर्मा समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।
आयोजकों के अनुसार श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन प्रतिदिन सायं 3 बजे से 6 बजे तक किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करेंगे।

About Author