
प्रतापगढ़। लीलापुर स्टेट बैंक में करोड़ों के घोटाले का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज बैंक खुलने के बाद कुछ और लोगों ने जब अपना खाता चेक कराया तो फिर उनके खाते में लाखों रुपए की हेरा फेरी देखने में आई। एक महिला जिसके खाते से ₹800000 निकल गए उसकी तबीयत खराब हो गई। इस बीच पीड़ित खाता धारक बैंक के सामने भूत हड़ताल पर बैठ गए। प्रभारी बैंक प्रबंधक ने बताया कि सभी शिकायतों की जांच हो रही है और जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।
कई खाता धारकों को आज उनकी गलत तरीके से अवैध रूप से आंतरिक की गई धनराशि को वापस देने का आश्वासन दिया गया था लेकिन आज ऐसा कुछ नहीं हुआ जिससे सभी खाताधारक अपने पैसे को लेकर फिर चिंतित हो गए।




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ को दबाव में लेने की कोशिश? फर्जी प्रकरण में फंसाने की कथित साजिश पर उठे सवाल: