
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के साथ राजा भैया की मुलाकात की तस्वीरें और राजा भैया द्वारा मुलायम सिंह यादव अखिलेश से अपने रिश्तों को सौहार्दपूर्ण बताए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के खेमे में चिंता और सन्नाटा बसर गया था लेकिन चुनाव से ठीक पहले राजा भैया ने भारतीय जनता पार्टी को चिंता मुक्त करते हुए मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा को चिंता करने की जरूरत नहीं है हमारी पार्टी जनसत्ता दल भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार का ही समर्थन करेगी। राजा भैया के इस ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने राहत की सांस ली है। कहां जा रहा है कि इस समर्थन के बदले सौदेबाजी हुई है लेकिन क्या सौदेबाजी हुई है इसका खुलासा आने वाले समय में ही पता चल पाएगा।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल