बोले जो नाराज थे वह भी साथ आ गए, दिल्ली वाले अपना सामान पैक कर ले

प्रतापगढ़। जीआईसी मैदान पर उमड़ी भीड़ को देखकर अखिलेश यादव ने आज जमकर भाषण दिया। भीड़ में जनसत्ता दल कार्यकर्ताओं का हुजूम देखकर उन्होंने कहा कि जो हमसे कुछ नाराज रहते थे अब तो वह भी हमारे साथ आ गए हैं इसलिए हम दिल्ली वालों से कह रहे हैं कि अपना सामान पैक कर लें। जानकार मानते हैं कि प्रतापगढ़ के बाद छठे और सातवें चरण में भी वह राजा भैया का समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि राजा भैया ने आज मंच शेयर नहीं किया लेकिन उनके तमाम समर्थक और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सपा प्रत्याशी की रैली में मौजूद रहे।




More Stories
भाजपा के वरिष्ठ नेता विंध्यवासिनी कुमार का लखनऊ में निधन, संगठन में शोक की लहर:
नई आबकारी नीति 2026-27: लाइसेंस फीस में बड़ा बदलाव, कॉर्पोरेट दुकानों पर सख्ती, एमजीआर से बढ़ेगा राजस्व:
दुकानों के नवीनीकरण की प्रक्रिया से पहले आबकारी विभाग की महत्वपूर्ण बैठक, ई-लॉटरी की भी तैयारी!