
कोलकाता। पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सौरभ गांगुली भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बंगाल में चुनौती देंगे। कल उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से लगभग आधे घंटे मुलाकात की है। विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि दादा आप पूरी तरह से राजनीतिक पारी शुरू करने का मन बना चुके हैं। टीएमसी के टिकट पर वह कोलकाता की किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
सौरभ गांगुली का टीएमसी का दामन थामना भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। झटका इसलिए माना जा रहा है क्योंकि दादा को खुश करने के लिए जय शाह ने उन्हें बीसीसीआई का अध्यक्ष तक बनाया था लेकिन दादा का मन वहां नहीं लगा और अब वह अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने के लिए ममता बनर्जी के साथ खड़े हो रहे हैं।




More Stories
पूर्व रणजी खिलाड़ी आदित्य शुक्ला बने इंडियन क्रिकेट एसोसिएशन की गवर्निंग बॉडी के सदस्य : बीसीसीआई की गवर्निंग बॉडी में भी मिली जगह:
लखनऊ आबकारी विभाग की सराहनीय पहल, सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान रोकने में दिखाई सख्ती और संवेदनशीलता:
महादेव बेटिंग ऐप केस: सोशल मीडिया पर तूफान, टीवी की चुप्पी पर सवाल