कार्यकर्ताओं को थाने में बंद कर लाठी से पिटवाया गया क्या ऐसी होती है राजनीति

यह जीत कर क्या करेंगे सबको पता है लेकिन योगी मोदी के मिशन को पूरा करना हम सब का दायित्व है: धीरज ओझा
प्रतापगढ़। भाजपा के फायर ब्रांड नेता और रानीगंज विधानसभा से पूर्व विधायक धीरज ओझा आज उस समय संगम लाल गुप्ता पर बरस पड़े जब रानीगंज विधानसभा में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन चल रहा था। अपनी बात रखते हुए विधायक धीरज हो जाने कहा कि कार्यकर्ताओं का मान सम्मान करने के बजाय उन्हें थाने में बैठकर लाठियो से पिटवाया गया। हालांकि धीरज हो जाने कहा कि हमें पता है यह जीत जाएंगे तो क्या करेंगे लेकिन फिर भी हम योगी और मोदी की ओर देख रहे हैं हमें उनके मिशन को पूरा करना पड़ेगा।
उसे समय माहौल गरम हो गया जब मंच से नीचे एक महिला कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके पति के हत्यारे को बचाया गया। उस समय अफ़रा तफरी मच गई जब वह अपनी बात रखते हुए मंच पर पहुंच गई।
मंच पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और प्रतापगढ़ जनपद के प्रभारी योगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर भी मौजूद रहे।




More Stories
रिजल्ट से पहले ही लीक हो गई पूरी लिस्ट: निष्पक्षता और पारदर्शिता का दावा हवा हवाई: आबकारी निरीक्षकों का तबादला फिर विवादों में
ऑनलाइन ट्रांसफर या “ऑफलाइन सेटिंग”? आबकारी विभाग में रिजल्ट से पहले ही पोस्टिंग की चर्चा से मचा बवाल:
ब्रेकिंग न्यूज़ | यूपी आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल: