हिंदू रीति रिवाज से संपन्न होंगे सभी वैवाहिक कार्यक्रम:

नई दिल्ली। जल्द ही राहुल गांधी की बैंड बाजा और बारात सजने वाली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 20 से 27 नवंबर के बीच शादी की सभी रश्में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार संपन्न होंगे। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी परिणीता शिंदे के साथ राहुल गांधी अपने दांपत्य जीवन की पारी शुरू करेंगे। राहुल गांधी और परिणीता शिंदे कई सालों से दोस्त हैं अब उन्होंने इस रिश्ते को विवाह में बदलने के लिए हामी भर दी है।
बताया जा रहा है कि परिणीति शिंदे से राहुल गांधी की मुलाकात लगभग 9 साल पहले एक समारोह में हुआ था। पहले ही मुलाकात में राहुल गांधी परिणीता शिंदे के दीवाने बन गए। इस बीच राहुल गांधी की भारत यात्रा जब महाराष्ट्र में पहुंची तो परिणीता शिंदे राहुल गांधी के करीब दिखाई दी थी। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका के माध्यम से परिणीता को लेकर अपनी बात सोनिया गांधी तक पहुंचाई। इधर इस रिश्ते की जानकारी सुशील कुमार शिंदे को भी हुई काफी विचार विमर्श के बाद उन्होंने इस रिश्ते को हां कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों में शादी को लेकर तैयारियां चल रही हैं। सभी वैवाहिक कार्यक्रम हिंदू रीति रिवाज से संपन्न होंगे। शादी महाराष्ट्र में होगी या नई दिल्ली में अभी उसको लेकर कुछ नहीं कहा गया है। संभावित मेहमानों की सूची भी तैयार हो रही है जिसमें बॉलीवुड राजनीति खेल जगत साहित्य और सिनेमा के जाने-माने हस्तियों को आमंत्रित करने पर विचार विमर्श हो रहा है।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल